Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : अंतिम दिन उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन कर किया नामांकन दाखिल


धमतरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिये रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण इनके पास अंतिम दिन सोमवार को ही नामांकन जमा करने का मौका था, ऐसे में प्रत्याशी बगैर समय गंवाये सुबह से ही सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंच चुके थे। जिला पंचायत के प्रत्याशी जनपद पंचायत कार्यालय के पास एकत्रित हुए, यहां से समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में नारेबाजी व शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करने पहुंचे। नामंकन के दौरान मौजूद भीड़ के चलते गहमागहमी की स्थिति देखने को मिली। इसी तरह जनपद पंचायत सदस्य के प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ नामंकन जमा करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों द्वारा जमा किये गए नामांकन पत्रों की आज जांच होगी, इसके बाद 6 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह का आबंटन होगा। हर बार की तरह इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण अंचलों में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रत्याशी और समर्थक अपने पक्ष में माहौल बनाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश में जुटे हुए है। पंचायत चुनाव के लिये नामांकन जमा करने के लिये 3 फरवरी को अंतिम तिथि निर्धारित किया गया था। हालांकि अधिकांश अभ्यर्थी पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे।
बागी निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतर्गत भाजपा कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद कई नेताओं को निराशा हाथ लगी है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण वे बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में नामांकन दाखिल कर चुके है, साथ ही क्षेत्र में जनसंपर्क भी शुरु कर दिया है और अच्छा खासा समर्थन भी मिल रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव को देखते हुए कहा जा रहा है कि वे भाजपा व कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ सकते है। अब देखना होगा कि 6 फरवरी को नाम वापसी के बाद कितने उम्मीदवार मैदान में रहते है।
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य के लिये जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है उनमें क्षेत्र क्रमांक 1 से पूजा सिन्हा, क्षेत्र क्रमांक 2 कुलेश्वरी गायकवाड़, क्षेत्र क्रमांक 3 गौकरण साहू, क्षेत्र क्रमांक 4 त्रिलोकचंद जैन, क्षेत्र क्रमांक 5 धनेश्वरी साहू, क्षेत्र क्रमांक 6 जागेश्वरी साहू, क्षेत्र क्रमांक 7 मोनिका देवांगन, क्षेत्र क्रमांक 8 मीना साहू, क्षेत्र क्रमांक 9 टीकाराम कंवर, क्षेत्र क्रमांक 10 अनिता ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक 11 अजय ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक 12 अरुण कुमार सार्वा एवं क्षेत्र क्रमांक 13 से गरिमा नेताम आदि है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र क्रमांक 1 से परमेश्वरी महेन्द्र साहू, क्षेत्र क्रमांक 2 अनुसुईया रात्रे, क्षेत्र क्रमांक 3 लकेश्वर साहू, क्षेत्र क्रमांक 4 नीलम चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 5 पुष्पांजलि राकेश देवांगन, क्षेत्र क्रमांक 6 कविता योगेश बाबर, क्षेत्र क्रमांक 7 घामेश्वरी साहू, क्षेत्र क्रमांक 8 कुसुमलता साहू, क्षेत्र क्रमांक 9 उत्तम मरकाम, क्षेत्र क्रमांक 10 हिना ध्रुव, क्षेत्र क्रमांक 11 मनोज साक्षी, क्षेत्र क्रमांक 12 अंजोर सिंग निषाद व क्षेत्र क्रमांक 13 से मीना नेताम को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!