Uncategorized

2 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त कर कुरुद के 16 दुकानदारो से वसूला गया 2350 रूपए अर्थदंड

मूलचन्द सिन्हा 

कुरुद. मुख्य नगर पालिका अधिकारी न.पं. कुरूद के निर्देशानुसार कर्मचारियों द्वारा प्रतिबंधित पाॅलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 2 किलो पाॅलीथीन जब्ती किया गया तथा 16 दुकानदारों के विरूद्ध राशि 2350 रू. का अर्थदण्ड आरोपित किया गया एवं उपयोग न करने की समझाईश दी गई। कर्मचारियों द्वारा सभी दुकानदारों व आम नागरिकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक पाॅलीथीन के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव की जानकारी देते हुए इस उपयोग न करने की अपील भी गई। कार्यवाही में उप अभियंता भोजराज सिन्हा, राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिन्हा, शशिकांत नेताम, हितेन्द्र ध्रुव, उमेश साहू, रमन पटेल, शीतल चन्द्राकर, मुकेश भारती उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!