Uncategorized

जिले में पांच चिकित्सकों की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

धमतरी- भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के प्रयास से धमतरी विधानसभा में 5 चिकित्सको की नियुक्ति हुई हैं।इससे सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी।5 चिकित्सकों की नियुक्ति पर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
ज्ञात हो कि श्री रोहरा धमतरी में मेडिकल कालेज खुलवाने हेतु प्रयासरत है.उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिसमें धमतरी को पांच नए डॉक्टर मिले हैं।नवनियुक्त डॉक्टर में डॉ सौरभ बागडे शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बठेना धमतरी, डॉ गौरव वैद्य जिला अस्पताल, डॉ खिलेंद्र सिंह दीवान शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर धारी नवागांव, डॉ यश कुमार साहू जिला अस्पताल और डॉ अनुनय कनाडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा है। सभी चिकित्सकों को 6 नवंबर तक संबंधित जगह में जॉइनिंग देना होगा। सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा नियुक्ति पर होंगे और संविदा के तहत जो नियम होते हैं उनका पालन करना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!