Uncategorized

बीएसएफ में चयनित भूमिका साहू का उनके गृह ग्राम रावा पहुंचकर विधायक ओंकार साहू ने किया सम्मान

धमतरी। ग्राम रावा की बेटी भूमिका साहू (पिता पंकज साहू) के सीमा सुरक्षा बल में चयन होने पर धमतरी विधायक ओंकार साहू उनके गृह ग्राम रावा पहुंचे और उन्हें श्रीफल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने भूमिका साहू का मनोबल बढ़ाते हुए देश सेवा के इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक ओंकार साहू ने कहा कि क्षेत्र की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। भूमिका साहू का बीएसएफ में चयन पूरे धमतरी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करना सबसे बड़ा कर्तव्य और सम्मान है, और भूमिका साहू जैसे युवा देश की सुरक्षा को और मजबूत करेंगे।
उन्होंने भूमिका साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान ग्रामीणों ने भी भूमिका साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर पूर्व सरपंच गोपालन पटेल , लालचंद साहू , जीवराज साहू , नर्सिंग साहू धर्मेंद्र पटेल, जागृत साहू, ऋषि सिन्हा निलाम्बर साहू , हुलास पटेल परिवार जन उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!