Uncategorized

पार्षद कुशल लोढ़ा के प्रयास से सुलभ शौचालय में दूर हुई पानी की समस्या

वार्ड के विकास व मूलभूत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने जुटे हुए है श्री लोढ़ा


धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में सुलभ शौचालय की स्थिति बेहद खराब थी यहां लोगों को पानी घर से लाना पड़ता था शौचालय में मोटर भी नहीं था। लेकिन इस समस्या को वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा ने गंभीरता से लिया और सुलभ शौचालय की स्थिति सुधारने प्रयास किया। जिसमें सफलता मिल रही है। शौचालय में नल एवं मोटर की व्यवस्था कर दी गई है। पार्षद श्री लोढ़ा ने कहा कि वार्डवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं बिजली, पानी, स्वच्छता आदि को बेहतर बनाने प्रयासरत है।
उल्लेखनीय है कि कुशल लोढ़ा जब से पार्षद निर्वाचित हुए है तब से लगातार वार्ड के विकास व मूलभूत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने जुटे हुए है। वार्ड का भ्रमण करते है। वार्डवासी से सत्त सम्पर्क में रहते है। जब कभी वार्डवासियों द्वारा जब उन्हें किसी प्रकार की समस्या या शिकायत बताई जाती है तो वे तत्काल संज्ञान लेकर गंभीरता से निराकरण हेतु जुट जाते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!