Uncategorized

दिमाग से दिल का सफर है सुदर्शन क्रिया

झूलेलाल धर्मशाला में आयोजित हुआ 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम


धमतरी. आर्ट आफ लिविंग संस्था धमतरी इकाई द्वारा झूलेलाल धर्मशाला में 15 से 20 जुलाई तक 6 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रणेता श्री श्री रविशंकर द्वारा डिजायन किए गए इस प्रोग्राम में अनेक लोगों ने भाग लिया प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक चल रहे इस कार्यक्रम में लोगों ने योग, ध्यान प्राणायाम के साथ-साथ अद्भुत श्वास की लयबद्ध पद्धति सुदर्शन क्रिया सिखाया गया, अस्तित्व के सात स्तर के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम के शिक्षक तामेश्वर साहू कुरूद ने बताया कि जन्म लेते ही जो सबसे पहले हमने काम किया वह है सांस लेना ।सांस में जीवन के अनेक रहस्य छिपे हैं इसके प्रयोग से शरीर मन और भावनाओं को एक लय में लेकर आते हैं यह तकनीक तनाव,थकान और नकारात्मक भाव जैसे क्रोध ,डिप्रेशन ,उदासीपन को दूर कर शरीर को स्वस्थ और मन को शांत करता है यह एक आध्यात्मिक खोज है जो हमें अनंत की झलक देती है यह दिमाग से दिल का सफर है जो कि स्वास्थ्य ,प्रसन्नता ,शांति और जीवन से परे का ज्ञान को उजागर करता है ।इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक भोजराज सिन्हा, प्रेम नारायण साहू, रमाकांत सरोज, गीतालक्ष्मी साहू ने भी सहयोग दिया । कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपना अनुभव भी सुनाये। इस कार्यक्रम में श्याम सुंदरानी, नरेश वाधवानी, सुरेश वाधवानी, हरप्रीत कौर, यमन साहू, हेम प्रकाश गंजीर, रामकुमार, अजय वाधवानी, महेंद्र रांझानी, सनमुख दास वाधवानी, अमित वाधवानी, गुलशन रजवानी, अजय साहू ,निकिता नरवानी, अमित धामेचा, नितिन नरवानी ,हर्षिता पटेल ,ऋषिभोजवानी, रघुवीर, केशव ,वर्षा पटेल, मोनिका पटेल , राजकुमारी पटेल, प्रियंका देशमुख, अनमोल मुंजवानी, विक्की रजवानी,नंदकिशोर पिंजनी, प्रीतम, विजय, प्रीति राव ,अंकित वालेचा इत्यादि लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन राजा माधवानी, राजू भोजवानी, प्रेमलता साहू ,नीलमणि साहू, मोहन साहू, गोविंद यादव , विशाल राव, लक्की वालेचा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!