Uncategorized

डीपीएस धमतरी में रोटरी व इनरव्हील क्लब द्वारा 200 फलदार पौधों का किया गया पौधरोपण


धमतरी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए रोटरी क्लब एवं इनर व्हील क्लब ने डीपीएस धमतरी परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 200 फलदार पौधों और बीजों का रोपण किया गया। इनमें चीकू, आम, लीची, नारियल और सेब जैसे पौधों को लगाया गया — जो आने वाले वर्षों में न सिर्फ छाया देंगे बल्कि स्वादिष्ट फल भी प्रदान करेंगे।इस सराहनीय पहल में मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ श्री कृष्णा जाधव उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण संतुलन और हरित क्रांति की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेष अतिथि आरटी पीपी आर. के. साहू और श्रीमती हमीदा रोकडिय़ा, साथ ही विद्यालय के प्राचार्य नितिन कुमार शर्मा की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रेरक बना दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!