Uncategorized

योग और उत्सव, स्वस्थ जीवन के रंग : योग ट्रेनर निकिता धरमगुड़ी

नेहरू गार्डन में होली के रंगों के साथ योग का सामूहिक अभ्यास

धमतरी। धमतरी के नेहरू गार्डन स्थित योग केंद्र में होली मनाया गया। इस अवसर पर योगार्थियों ने एक-दूसरे को फूलों और गुलाल से रंग लगाकर प्रेम, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा के साथ होली का स्वागत किया। उत्सव की विशेषता यह रही कि रंगों की इस खुशियों भरी शुरुआत के बाद सभी योगार्थियों ने योग ट्रेनर निकिता धरमगुड़ी के निर्देशन में अपने नियमित योगाभ्यास को भी पूरे उत्साह के साथ जारी रखा। प्राणायाम के साथ-साथ भुजंगासन, वीरभद्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन सहित विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया गया, जिससे वातावरण में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। योगाभ्यास के पश्चात सभी सदस्य होली और फाग गीतों की धुन पर झूम उठे। इस अवसर पर निखिल अग्रवाल, सुलेखा जोशी, रोमेश धरमगुड़ी, गोविंद कोसरिया, आशीष अग्रवाल, भावना यादव, सेवक साहू, आनंद जैस, लाल गवली तथा सत्यम, श्यामलाल यादव सहित अनेक योगार्थी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर उत्सव को आनंदमय बनाया। योग ट्रेनर निकिता धरमगुड़ी ने अपने संदेश में कहा कि ,योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, अनुशासन और प्रसन्नता लाने का मार्ग है। जब त्योहारों की खुशियाँ योग की ऊर्जा से जुड़ती हैं, तब जीवन के रंग और भी सुंदर हो जाते हैं। योग क्लास की संयोजिका डॉ. सरिता दोशी ने भी विचार रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!