Uncategorized

संदिग्ध अवस्था में दो युवती व तीन युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में, जांच जारी

जिला अस्पताल के पीछे सिविल लाईन क्षेत्र में किराये के मकान में देह व्यापार के आरोप


धमतरी। शहर व आसपास के क्षेत्रो में लगातार देह व्यापार की खबरे चर्चा में रहती है। इसी बीच बीती रात्रि शहर के मध्य देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर से युवक युवतियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड अन्तर्गत जिला अस्पताल के पीछे स्थित सिविल लाईन क्षेत्र में एक किराए के मकान में विगत काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की चर्चा वार्ड में थी। इसी दौरान कल रात भी कुछ युवक युवतियों की संदिग्ध अवस्था के संदेह में वार्डवासी एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी गई कोतवाली पुुलिस मौके पर पहुंची और उक्त मकान पर दबिश दी जहां युवक युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो युवती व तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही के बाद लोगो में चर्चा है कि शहर सहित आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रो में देह व्यापार का कारोबार तेजी से व लंबे समय से फल-फूल रहा है। लेकिन इस ओर पुलिस कार्रवाई में हमेशा पीछे रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!