Uncategorized

तरसीवां सहकारी समिति के चबूतरा में शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन, समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का हुआ शुभारंभ

राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है : रंजना साहू

भाजपा की सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है : ठाकुर शशि पवार

धमतरी. ग्राम तरसीवां स्थित सहकारी समिति मर्यादित संस्था में निर्मित चबूतरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार की उपस्थिति में किया गया तथा शासन की महती योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।समर्थन मूल्य पर चना खरीदी से क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी, साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह करते हुए कहा कि सहकारी समितियों को मजबूत बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए तरसींवा सहकारी समिति मर्यादित संस्था अध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, भाजपा पूर्व महामंत्री कविंद्र जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, पूर्व मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, सरपंच झमित सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य शंकर सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य मानिक राम साहू, सुरेंद्र चंद्राकर, अलख राम साहू, अजय नेताम, उमेश सिन्हा, गीता राम साहू, हजारी राम साहू, मोतीराम साहू आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!