Uncategorized

अज्ञात वाहन ने सायक़ल सवार को कुचला, मौके पर मौत

बीती रात्रि आमदी क़े पहले बाजार चौक क़े पास के हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

लगातार हो रहे सड़क हादसो के बींच बीती रात्रि एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे एक. व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार आमदी के पहले बाजार चौक के पास देर रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद वाहन का पहिया पीड़ित के ऊपर से गुजर गया, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना को आसपास मौजूद कुछ युवकों ने देखा और तत्काल अर्जुनी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.साथ ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान को भी सूचना दी गई। उनके द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल मरचुरी ले जाया गया।
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!