Uncategorized

बकली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने पहुंचे पूर्व विधायक लेखराम साहू


धमतरी। बकली कुरूद जिला धमतरी के बोल बम महिला सेवा समिति के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन संस्कृतिक भवन ग्राम बकली के प्रांगण में आयोजित किया गया। कथावाचक पंडित रिंकू शर्मा के मुखारविंद से कथा सुनकर समस्त भक्तजन प्रसन्न हुए। लेखराम साहू ने कहा कि इस लगभग 17 वर्ष की आयु में महाराज जी भागवत कथा का प्रचार प्रसार एवं व्याख्या कर रहा है यह विधानसभा कुरूद के लिए एवं ग्राम पंचायत नारी के लिए बड़े ही गर्व की बात है निश्चित तौर पर ग्राम बकली एक धार्मिक ग्राम है जहां समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं ऐसे धार्मिक आयोजन से गांव में शांति का माहौल बनता है मैं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी को धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!