Uncategorized

पुलिस प्रताडऩा से आत्महत्या का आरोप लगाकर, सतनामी समाज ने घेरा पुरूर थाना

जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक समाज शांत नहीं बैठेगा - कोमल संभाकर


धमतरी। पुरूर थानांतर्गत पुरानिक जोशी की आत्महत्या के प्रकरण को लेकर सतनामी समाज द्वारा थाना पुरूर का शांतिपूर्ण घेराव किया गया। परिजनों का आरोप है कि मृतक को शराब बेचने के झूठे मामले में फंसाने से बचने एवज में पुलिसकर्मी द्वारा राशि की मांग की गई थी। जिससे मृतक डर के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। समाजजनों ने निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सतनामी समाज के प्रदेश युवा प्रमुख कोमल संभाकर ने कहा कि समाज न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की पारदर्शी जांच नहीं होती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक समाज शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष एवं समयबद्ध हो। मृतक के पुत्र माधव जोशी ने कहा कि उनका परिवार गहरे दुख में है और उन्हें न्याय की उम्मीद है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सच्चाई सामने लाई जाए तथा परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। वहीं माया शर्मा, एसडीओपी गुरुर, ने मौके पर पहुंचकर समाजजनों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अर्जुन सोनवानी, भोलू, अविनाश जांगड़े, राहुल पंडित, सुनील नागवंशी, भास्कर चेलक, देव कुर्रे, ऋषभ चंद्रहास जोशी, संजय डहरिया, दिलेश्वर जोशी, मिथलेश जोशी, अनिल मधुकर, राकेश डहरिया, पूनम जोशी उमेश, अशोक सहित बड़ी संख्या में परिजन व सामाजिकजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!