Uncategorized

निगम कार्यालय में महापौर द्वारा किया गया भगवान विश्वकर्मा पूजन

विश्वकर्मा दिवस में ले परिश्रम का संकल्प - विजय देवांगन

धमतरी- प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर निगम कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर महापौर विजय देवांगन सहित निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
महापौर विजय देवांगन ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निगम के सभी श्रमवीरो को बधाई देते हुए कहा कि धमतरी के संकल्प को पूरा करने में निगम के श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं,
विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।भगवान शिल्पकला और वास्तुकला में निपुण थे,उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर कहा जाता है,निगम सभापति मसीह ने इस अवसर पर सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अधिकारी,कर्मचारी गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!