Uncategorized

कांग्रेस स्पष्ट करे, चुनाव लड़ रही है या मैदान छोड़ चुकी है – कविंद्र जैन

धमतरी नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की आक्रामक चुनाव शैली ने कांग्रेस को चारों खानों चित्त कर दिया है। नगर निगम धमतरी महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के निर्वाचन अभिकर्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा है कि कांग्रेस पार्टी यह स्पष्ट करे कि उसने मैदान छोड़ दिया है या वो किसी निर्दलीय प्रत्याशी की बैसाखी पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन पहले ही रद्द हो चुका है। कांग्रेस जिला एवं प्रदेश संगठन से रणनीतिक खामियों के चलते पहले प्रत्याशी चयन में गलती हुई। अयोग्यता के चलते कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हुआ, विकल्प होते हुए भी कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के एक अन्य अभ्यर्थी को अधिकृत उम्मीदवार बनाने से इंकार कर दिया। श्री जैन ने कहा कि भाजपा अपने साधारण से साधारण कार्यकर्ता को अपने सिंबॉल के दम पर बड़े से बड़े चुनाव मैदान में उतारने और उसे जीता कर लाने का हौसला रखती है परंतु देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी होते हुए भी कांग्रेस के अंदर इतना आत्म विश्वास नहीं है कि अपने किसी कार्यकर्ता को संगठन के बुते पर चुनाव लड़ा सके। नगर निगम धमतरी के चुनाव में कांग्रेस अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई है। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस जवाब दे कि वो महापौर चुनाव में किसी प्रत्याशी को समर्थन दे रही है या पूरी तरह से मैदान छोड़ चुकी है। भाजपा ने एक तरफ चुनाव को गंभीरता से लेते हुए अपना सबसे मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा है वहीं कांग्रेस संगठन अपनी लापरवाहियों के चलते मैदान से बाहर है अब तो स्थिति ये है कि सभी 40 वार्डों में कांग्रेस के एक प्रत्याशी का नामांकन पहले ही निरस्त हो चुका है और शेष 39 प्रत्याशियों को कांग्रेस ने केवल सिंबल दिया है और अकेले जूझने के लिए मैदान में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!