Uncategorized

बारिश की फुहारों के बीच सार्थक के विशेष बच्चों ने किया उत्साहपूर्वक पौधारोपण

समाज कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा सहायता प्राप्त मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र, सार्थक स्कूल, धमतरी में आज पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देते हुए आँवले का एक पौधा रोपा गया।
सुबह से हो रही रिमझिम बारिश के बावजूद विशेष बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। वे वर्षा की बूंदों में भीगते हुए पूरे आनंद और उमंग के साथ पौधारोपण में सहभागी बने। बच्चों ने भारतीय परंपरा के अनुसार पौधे की पूजा-अर्चना कर उसे स्नेहपूर्वक मिट्टी में रोपा तथा उसके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।
पौधारोपण के दौरान बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और आत्मीयता स्पष्ट झलक रही थी। संस्था के प्रशिक्षकों, सदस्यों तथा पालकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!