Uncategorized

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 7 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सहित धमतरी शहर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए । छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, इंदर चंद चोपड़ा, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह सहित प्रकाश बैस तथा जनपद एवं जिला पंचायत के सदस्य, वार्ड पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में नागरिक वर्चुअल माध्यम से दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े आयोजन में सहभागिता की।

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की यात्रा पर रखे विचार

धमतरी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सेवा, जनकल्याण और समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता के महत्व पर भी अपने विचार रखे।छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक अजय चंद्राकर ने उपस्थित जनसमुदाय को सेवा-संकल्प की शपथ दिलाई।

कृषि उपज मंडी परिसर से गांधी मैदान तक निकली यात्रा

कार्यक्रम के पश्चात कृषि उपज मंडी परिसर से गांधी मैदान तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश को केंद्र में रखते हुए नागरिकों ने सहभागिता की। गांधी मैदान पहुंचने पर यात्रा का समापन हुआ तथा आभार प्रदर्शन किया गया।

स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम से पूर्व कृषि उपज मंडी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों एवं प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्थानीय कला एवं प्रतिभा को भी मंच प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!