Uncategorized

कुरूद में घरों में धूमधाम से विराजी धन की देवी महालक्ष्मी

मुलचंद सिन्हा
कुरुद। नगर सहित अंचल में रोशनी के महापर्व दीपावली का उल्लास प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को धनतेरस का महापर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस बीच घरों में भी धूमधाम के साथ धन की देवी महालक्ष्मी जी की स्थापना की गई। मनमोहक रंगोली व जगमग दिए की रोशनी के बीच इस पावन पुनीत अवसर पर पूर्ण विधिविधान के साथ माता लक्ष्मी का आगमन हुआ। इस दौरान महाराज जी के सानिध्य में विधिवत आरती पूजन कर प्रसाद वितरण कर जनकल्याण की कामना की गई। नगर के पत्रकार मुकेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बदलते दौर के साथ पर्व को धूमधाम के साथ मनाने की परंपरा आगे बढ़ रही है।बाजार में धन की देवी महालक्ष्मी की आकर्षक व मनमोहक मिट्टी की मूर्तियां मन मोह रही है।वहीं मिट्टी के सामान्य व विशेष दिए भी लोगो को ध्यान खींच रहे है। बाजार अपने शबाब पर है।पूजन सामग्री,कपड़े और फटाखे सहित अन्य सामानों ने बाजार में भीड़ जारी है। नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थित गौरा चौक में गौरा जागरण कर पर्व की विधिवत शुरुआत हो गई।वहीं नन्ही-मुन्ही बेटियां पारंपरिक वेशभूषा के साथ सुआ नृत्य नाचते- गाते हुए लोक संस्कृति का निर्वहन कर रही है।इस प्रकार चारो ओर दीपोत्सव की धूम है।सभी वर्ग अपने स्तर पर पर्व की खुशियों में चार चांद लगा रहे है।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!