Uncategorized

शांति, सौहाद्रर्ता के साथ मनाए दीपावली पर्व

एसपी प्रशांत ठाकुर ने की जनता से अपील, की सभी के जीवन में सुख समृद्धि व शांति की कामना

 

धमतरी । दीपावली पर्व की शुरुआत हो चुकी है। एक ओर जहां पर्व को लेकर जिलेवासियों में उमंग उत्साह का माहौल सभी अपने परिवार, मित्रों के साथ दीपावली हर्षोल्लास से मनाएंगे वहीं दूसरी ओर जिले के कुछ अधिकारी अपने कर्तव्यों को निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। एसपी प्रशांत ठाकुर भी दीपावली पर्व जिले में बेहतर तरीके से सम्पन्न कराने जुटे रहेंगे। पर्व के दौरान लगातार पल-पल की जानकारी लेते रहेंगे। एसपी दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति व सौहाद्रता बनाये रखने गंभीर है। एसपी ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होने कहा कि यह दीपावली पर्व अंधकार को दूर कर जीवन में उजाला लाने का पर्व है। उन्होने ईश्वर से कामना की है कि दीपावली पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति व खुशियां आए उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली पर्व शांति व सौहाद्रर्ता के साथ मनाए। जिला व पुलिस प्रशासन आमजनता की सुविधा व सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। बता दे कि एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जायेगा। ऐसे लोग जो पर्व के दौरान शांति और सौहाद्रता में खलल डालने का प्रयास करेंगे उन पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पर्व के दौरान पुलिस की पैनी नजर सभी वार्डो मुख्य मार्गो गौरा-गौरी विसर्जन रुट व तालाबों पर होगी।उल्लेखनीय है कि एसपी प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में जिला पुलिस लगातार बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य कर रही है। वर्तमान में चुनाव आचार संहिता जारी है। 17 नवम्बर को मतदान है इसलिए जिले में चुनाव व पर्व शांति पूर्ण सम्पन्न कराने की दोहरी जिम्मेदारी है जिस पर खरा उतरने एसपी लगातार अपनी टीम के साथ जुटे हुए है। जिला पुलिस एसपी के मार्गदर्शन में अपराधों के नियंत्रण व रोकथाम में सफल हो रही है। साथ ही बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का कार्य सराहनी है पर्व के दौरान भी एसपी जिले में कानून व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!