डीईओ, डीएमसी ने ब्लॉक में ली गुणवत्ता सुधार पर समीक्षा बैठक

धमतरी। सत्र 2024-25 अपने अंतिम पड़ाव में है शालाओ में प्री बोर्ड, 5 वी 8 वी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा अगले महीने से शुरू होने वाली है ऐसे में शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों द्वारा लगातार राज्य के शालाओं में जाकर स्तर की जांच कर रहे हैं और जहां जहां संतोषजनक नहीं है वहा कार्यवाही भी कर रहे हैं। ऐसे में स्तर सुधार कार्य, उपचारात्मक शिक्षण, अधिगम जांच रिपोर्ट पर समीक्षा करने जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी जिला मिशन समन्वयक धमतरी द्वारा बीआरसी भवन मगरलोड मे पहुंचे जहां पर ब्लॉक के सभी संकुल प्राचार्य एवम संकुल समन्वयक के साथ बातचीत कर विकासखंड के शिक्षा गुणवत्ता पर हाल जाना स्तर सुधार के जरूरी टिप्स दिए जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी टी एस जगदल्ले ने कहा राज्य को कि एफएलएन का लक्ष्य इस सत्र में पूरा हो रहा है, बच्चो के मिड लाइन टेस्ट लिया जा चुका है ऐसी स्थिति में सुधार योग्य बच्चों का चिन्हांकन कर माइक्रो प्लान तैयार कर हमे स्तर सुधार पर काम करना हैं, संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देष दिए गए एवम इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की बात कही गई। केंद्रीय परीक्षा संबंधित जानकारी एवम प्री बोर्ड के परिणामों पर जानकारी ली गई। डीएमसी समग्र शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शालाओं को समग्र शिक्षा विभाग द्वारा जारी अनुदान शालाओं में दिखना चाहिए गुणवत्ता एवम साधन संसाधनों पर कोइ कमी नहीं होनी चाहिए। एंड लाइन टेस्ट एफएलएन का रिपोर्ट सन्तोष जनक हो इस पर सभी प्राथमिक विद्यालयों को फोकस करना होगा सभी संकुल समन्वयक इसकी जांच प्रति छात्र के स्तर की स्थिति देखे। अपनी शालाओं की सभी जरूरी जानकारी नियमित रूप से विनोबा एप पर इंट्री करने का निर्देश भी दिए। वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोष जनक हो इसके लिए जिम्मेदारी से अपने दायित्व पर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक तामेश्वर सिंह ठाकुर विनोबा एप जिला प्रभारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, समस्त संकुल प्राचार्य एवम संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।