दो साल से अधिक समय से एक जगह पर कार्यरत आरक्षकों का थोक में तबादला
एसपी ने आरक्षकों से तीन पसंदीदा विकल्प लेकर सूची में कुल 192 आरक्षकों का किया स्थानांतरण
स्थानांतरण में पारदर्शिता का किया गया समावेश, सेवा संतुष्टि दक्षता और प्रदर्शन बेहतर होने की उम्मीद
पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिला पुलिस में पदस्थ ऐसे आरक्षकों, जिन्होंने दो वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, के लिए एक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी स्थानांतरण प्रक्रिया अपनाई गई।
इस क्रम में तीन अनुभागों धमतरी, कुरुद एवं नगरी के साथ साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, एसपी कार्यालय, साइबर थाना, अजाक, महिला सेल इत्यादि में दो साल से अधिक समय से पदस्थ आरक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया l खुले मंच के सम्मेलन में उनसे उनकी इच्छानुसार तीन थाना/चौकी के विकल्प भरवाए गए। प्राप्त विकल्पों के साथ-साथ कार्यमूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए दो पृथक सूचियों के माध्यम से क्रमशः 121 और 71 अर्थात कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना/चौकियों एवं रक्षित केंद्र में किया गया है।उक्त स्थानांतरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए तीन विकल्पों में गृह थाना/चौकी और ठीक पिछली पोस्टिंग के अतिरिक्त कोई भी 3 पोस्टिंग विकल्प सभी से मांगे गए थे।यह विशेष ध्यान रखा गया है कि जिन आरक्षकों के कार्य विशेष में अनुभव और दक्षता से उनके स्थानांतरण से संबंधित इकाई के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था, उन्हें प्रशासनिक कारण से स्थानांतरित नहीं गया है।यह पिछले एक साल में धमतरी जिले की पहली बड़ी सूची है जिसके द्वारा यह भी ध्यान रखा गया कि स्टाफ के बच्चों के शैक्षणिक सत्र संपन्न हो गए हैं ताकि उनपर या परिवार पर स्थानांतरण का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े l इससे पहले एक-आध छोटी सूचियां केवल शिकायत शुदा स्टाफ के सम्बंध में ही निकाली गई है।इस पहल और पारदर्शिता से न केवल कार्यकुशलता में वृद्धि होने की उम्मीद है बल्कि पुलिस बल में संतुलन, मनोबल और कार्य संतुष्टि भी बेहतर होने की आशा है।
आरक्षकों का स्थानांतरण जिला धमतरी आरक्षको का स्थानांतरण 02 जिला धमतरी

