Uncategorized
कलेक्टर नम्रता गांधी को केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पोस्टिंग पर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी बधाई
विभिन्न महिला समिति के अध्यक्षों ने आईपी आंजनेय वार्ष्णेय से मिलकर महिला सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम के विषय में चर्चा कर किया धन्यवाद ज्ञापित

सहज ,सरल,सजग ,कर्मठ, कर्त्तव्यपरायण,मातृशक्ति की प्रेरणाश्रोत धमतरी जिले की कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी को केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर पोस्टिंग की बधाई चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं साथी ग्रुप सदस्य महेश जसूजा,अरविंद दोशी ,सलज अग्रवाल ,प्रमोद गुप्ता ,सूर्या लुंकड,जानकी गुप्ता , प्रभा श्रीवास्तव,वंदना शर्मा आदि के द्वारा दी गई एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामनाओं के साथ निरंतर कर्तव्यनिष्ठा के साथ प्रगतिपथ पर आगे बढ़ते रहने की कामना की.अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा के लिए तत्पर धमतरी पुलिस प्रशासन को विभिन्न महिला समिति के अध्यक्षों ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय से मिलकर महिला सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम के विषय में चर्चा कर धन्यवाद ज्ञापित की ।
