छात्रों की आवाज़ बनी एनएसयूआई: एचओडी को एडमिशन प्रभारी पद से हटाने लिखा गया पत्र

आज एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी में छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ किए गए जोरदार प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन को झुकना पड़ा। लंबे समय से वाणिज्य विभाग के एचओडी द्वारा छात्रों के साथ की जा रही अभद्रता और मनमानी को लेकर बार-बार शिकायतें मिल रही थीं।राजा देवांगन और कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लेते हुए कॉलेज में प्रदर्शन किया और स्पष्ट मांग रखी कि ऐसे व्यवहार करने वाले शिक्षक को न केवल एडमिशन प्रभारी पद से हटाया जाए, बल्कि भविष्य में छात्रों के साथ कोई अनुचित व्यवहार न हो, इसकी गारंटी दी जाए।कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने एनएसयूआई द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और छात्रों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एचओडी को एडमिशन प्रभारी पद से हटाने प्राचार्य द्वारा पत्र लिखने की बात कही गयी।राजा देवांगन ने कहा, यह सिर्फ एक शुरुआत है। एनएसयूआई
छात्र हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी। चाहे वह किसी शिक्षक का तानाशाही रवैया हो या व्यवस्था की कोई खामी हम हर मोर्चे पर छात्रों के साथ खड़े रहेंगे। इस प्रदर्शन में तेजप्रताप साहू, नोमेश सिन्हा, नमन बंजारे, लिकेश साहू, उदय साहू, अमन गोस्वामी, गजेंद्र साहू, राहुल साहू, राज देवांगन, मकदूम ,सोहेल,आकाश सिन्हा ,सुदीप सिन्हा ,गब्बर ,योगेश साहू सहित व कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे.

