Uncategorized

पोटियाडीह में संपन्न हुआ अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनने के साथ- साथ पूरा प्रदेश अपराधमुक्त छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़ बन जाएगा- अजय अवस्थी

धमतरी-धमतरी जिले के ग्राम पोटियाडीह में भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ बड़ी भव्यता से संपन्न हुआ। 27 दिसंबर सुबह 11 से 28 दिसंबर सुबह 11 बजे तक 24 घंटे साधकों ने मां का गुणगान किया। नशामुक्त छत्तीसगढ़ खुशहाल छत्तीसगढ़ के नारे के साथ हजारों लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम में रही। वही गांव को पूर्णता नशा मुक्त बनाने एवं धमतरी जिले में नशा मुक्ति अभियान को व्यापक गति देने के लिए ग्राम पोटियाडीह में नशा मुक्ति जनजागरण रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला ने कहा कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में संगठन के नशामुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार हो रहा है जिसके कारण संगठन के केंद्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम पहुंच रहे हैं। यह चालीसा पाठ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा अपने शिष्यों को प्रदान किया गया है। सच्चे सतगुरु का भाव पूरे समाज की कल्याण का होता है यह जब हमारे गुरुवर सार्वजनिक रूप से हम सभी को यह साधनात्मक प्रदान करते हैं जो 24 घंटे तक अपने यहां किया और लोगों ने इसका लाभ लिया। आगे उन्होंने कहा कि भगवती आदि शक्ति जगतजननी जन जन की जननी है सभी की आत्मा की जननी है। आज समाज में अनीति अन्याय को समाप्त करने का बीड़ा माता भगवती जगत जननी जगदंबा एवं परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने संगठन के भक्तों के कंधे पर डाला है। भगवती मानव कल्याण संगठन के कदमों को कोई भी अनीति , अन्याय, अधर्म की ताकत है कभी रोक नहीं पाएंगे, क्योंकि इस संगठन के लोगों को माता भगवती जगतजननी की एवं परम पूज्य गुरुवर श्री की कृपा सतत मिल रही है। बहन जी ने सभी लोगों को कहा कि अपना जीवन परम पूज्य गुरुवर श्री की विचारधारा नशा मुक्त, मांसाहार मुक्त चरित्रवान,चेतनावान समाज के निर्माण के लिए समर्पित करने का आवाहन किया। नशा मुक्त छत्तीसगढ़ खुशहाल छत्तीसगढ़ अभियान के बारे में केंद्रीय अध्यक्ष पूजा जी ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन की नशा मुक्ति अभियान से लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को जोड़ा गया है।यह अभियान सतत चल रहा है।पूरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने में संगठन के द्वारा 1 घंटे के आरती क्रम,5 घंटे के चालीसा पाठ एवं 24 घंटे के इस तरीके के अनुष्ठान के माध्यम से समाज को नशा मुक्त,मांसाहार मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान समय में जिस तरीके से समाज का पतन हो चुका है उस समय में अपने बच्चों युवाओं को बचाना बेहद आवश्यक है नहीं तो समाज मे अशांति और भटकाव में भटकता चला जाएगा। धमतरी जिले में जनहित के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है, उन्होंने सभी का आवाहन किया कि पूरे धमतरी सहित छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त प्रदेश बनाना नितांत आवश्यक है जिसके लिए मैं सभी जिले वासियों का आवाहन करती हूं। अंत में उन्होंने बताया कि संगठन के केंद्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्ति सिद्धाश्रम धाम में यही चालीसा पाठ पिछले 30 वर्षों से अखंड अनंतकाल के लिए चल रहा है उसी का प्रताप है कि लोग अपने जीवन में हर तरीके का आध्यात्मिक लाभ पा रहे हैं। आपने सिद्धाश्रम धाम आने के लिए सभी का आवाहन किया। केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी जी ने कहा कि माता भगवती की इच्छा के बिना एक पत्ता भी नही हिलता। माँ ने योग बनाया होगा और जिनको भी इस कार्यक्रम में आने का योग होता है, वही वही लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते है। माता भगवती आदिशक्ति मां जगत जननी जगदंबा सभी की आत्मा के जननी है उनका गुणगान करना हम सभी के लिए अमृत के समान है। संस्कारों का जीवन में बहुत महत्व है इसके प्रभाव से हमें जीवन की हर एक अनुभूति प्राप्त होती है। यह कर्म प्रधान सृष्टि है यहां हर कर्मों का फल भोगना पड़ता है इसलिए हमें सकारात्मक कर्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। माता भगवती से हमें हमेशा भक्ति, ज्ञान और आत्म शक्ति का वरदान मांगना चाहिए,इसमें सभी चीज समाहित होता है। कार्यक्रम उपस्थित सभी लोगों का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना बहुत जरूरी है। आगे उन्होंने वर्तमान सरकार से आवाहन करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जाना चाहिए। हम दावे के साथ कहते हैं कि नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ बनाने के साथ-साथ पूरा प्रदेश अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ खुशहाल छत्तीसगढ़ बन जाएगा इसलिए आज वर्तमान सरकार को नशा मुक्ति छत्तीसगढ़ बनाना चाहिए यह दुर्भाग्य का विषय है कि सरकार खुद ठेके देकर शराब बेच रही है लेकिन अब वर्तमान समय की मांग है कि सरकार नशे को पूर्णत प्रतिबंध लगाए प्रदेश में शांति की स्थापना करें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी संगठन पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!