Uncategorized

मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज़ है-रामू रोहरा

आमदी मंडल अंतर्गत मुजगहन में सुनी गई मोदी की मन की बात

धमतरी। आमदी मंडल अंतर्गत मुजगहन में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम में राष्ट्रनिर्माण, जनभागीदारी एवं विकसित भारत के संकल्प पर प्रधानमंत्री के विचारों ने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।कार्यक्रम के पश्चात नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की आवाज़ है। प्रधानमंत्री आम जनता की भावनाओं को सीधे शासन से जोड़ते हैं। उसी भावना के अनुरूप नगर निगम धमतरी भी जनता की मन की बात को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक 4.5 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी। जनता की इस मन की बात को गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति दिलाई गई है। यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, सुविधा और क्षेत्र की प्रगति का मार्ग है। जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारा संकल्प है कि हर जनसमस्या का समाधान पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाए।सड़क निर्माण की स्वीकृति पर मुजगहन क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जनभावनाओं की जीत बताया।आमदी मंडल के अंतर्गत मुजगहन में देवेश साहू के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती धनेश्वरी साहू, अनिल तिवारी, राजकुमार तिवारी, देवेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, रामायण साहू, मुरारी सिंहा, ईश्वर सेन, रोशन गोस्वामी, विनोद साहू, भूमेश साहू, रूपचंद साहू, गुलाब साहू एवं डेरहा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के संदेशों को आत्मसात करते हुए जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!