Uncategorized
रानीसती मंदिर कल होगा दादी रानीसती का विवाह उत्सव

धमतरी। कल शाम 4 बजे नारायणी धाम रानीसती मंदिर रायपुर रोड में दादी रानीसती का विवाह उत्सव होगा। इस उत्सव मे चुंदडी वरमाला, भजन, छोटा मंगल पाठ प्रसादी का आयोजन रखा गया है। उक्त आयोजन में सभी भक्त सपरिवार आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।