Uncategorized

निगम में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रहे नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा

भ्रष्टाचार, अनियमितता, विकास व बुनियादी सुविधाओं के मामले पर है लगातार मुखर

जनहित के मुद्दों पर घेर रहे कांग्रेस शासित निगम के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को
केन्द्र की मोदी व राज्य की साय सरकार वाली डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे विकास व योजनाओं का लाभ – श्री रोहरा


धमतरी। धमतरी नगरीय निकाय के 135 सालों के इतिहास में पहली बार गत चुनाव में कांग्रेस को निगम की सत्ता नसीब हुई और भाजपा पहली बार विपक्ष में रही। नेता प्रतिपक्ष पार्षद नरेन्द्र रोहरा को बनाए गए जो इस जिम्मेदारी पर शत् प्रतिशत खरा उतर रहे है। जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस शासित निगम सत्ता को घेरने से नहीं चुक रहे है। ज्ञात हो कि जब से श्री रोहरा नेता प्रतिपक्ष बने है तब से लगातार शहर विकास, मूलभूत सुविधाएं, भ्रष्टाचार, अनियमितता जैसे मुद्दो पर महापौर और उनकी टीम सहित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को घेर रहे है। उनसे जवाब मांग रहे है। लेकिन जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही तब तक विपक्ष के विरोध की आवाज उतनी बुंलद नहीं हो पा रही थी। लेकिन जब से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है भाजपा की सरकार बनी है तब से निगम में विपक्ष का अलग ही प्रभाव नजर आ रहा है। नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा के नेतृत्व में सभी भाजपा पार्षद मुखर हो रहे है। पार्षदों का नेतृत्व करते हुए श्री रोहरा लगातार निगम में भ्रष्टाचार व अनियमितता के मामलो को उजागर कर जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे है। जिससे निगम में मजबूत विपक्ष नजर आ रहा है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री रोहरा ने कहा कि बीते 4 सालो में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी निगम में भी कांग्रेस सत्ता में रही इसलिए शहर विकास थम सा गया था। लोगो को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाई। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया इसलिए जनहित के मुद्दों पर समस्त भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर जनता की आवाज बुंलद करते रहे है। उन्होने आगे कहा कि अब प्रदेश में केन्द्र की मोदी सरकार व राज्य में साय सरकार मिलकर डबल इंजन की तरह कार्य कर रहे है। और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास व योजनाओं का लाभ पहुंचाने सफल हो रहे है। गर्मी का मौसम आने वाला है शहरवासियों को भीषण जल संकट से बचाने निगम को व्यापक तैयारियां करनी चाहिए। सभी भाजपाई पार्षद व विपक्ष जनता के हक व सुविधाओं के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!