अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने छग प्रतिनिधि मंडल हुआ दिल्ली रवाना
संघ की लंबित याचिका पर सुनवाई, काम का बोझ, मानसिक तनाव आदि विषयो पर होगी चर्चा

धमतरी। 26 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय न्यायिक कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई है जिसमें संघ की 10 वर्षों से माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित याचिका की शीघ्र सुनवाई, काम के बोझ के तले दबे न्यायिक कर्मचारी के कार्यभार को कम करने के संबंध में चर्चा की गई। कार्य के बोझ के मानसिक रूप से परेशान न्यायिक कर्मचारियों द्वारा देश भर में की जा रही आत्महत्याओं को रोकने के संबंध में चर्चा, कंप्यूटराइजेशन हेतु कार्य प्रारंभ करने के बाद पृथक से स्टाफ न देने के कारण अत्यधिक मानसिक परेशानियों में कार्य कर रहे न्यायिक कर्मचारियों को इस समस्या से कैसे निजात दिलाई जावे, समस्त जिला न्यायालय में 50 से 60 वर्ष पूर्व का कर्मचारियों का सेटअप चल रहा है, वर्तमान में कंप्यूटरीकरण एवं ई कोर्ट प्रोजेक्ट के आधार पर सेटअप चेंज करना अत्यंत आवश्यक है इस हेतु नवीन सेटअप बनाने, आदि बिंदुओं पर राष्ट्रीय बैठक में चर्चा की जावेगी, छत्तीसगढ़ की ओर से जा रहे प्रतिनिधि मंडल में प्रांताध्यक्ष नागेश्वर सिंह मौर्य(जिला धमतरी),प्रांतीय महासचिव धीरज पलेरिया(जिला बिलासपुर), प्रांतीय कोषाध्यक्ष रितेश सोनी (जिला कांकेर)एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर (जिला दंतेवाड़ा) परिचर्चा में भाग लेने हेतु दिल्ली रवाना हो गए हैं। राष्ट्रीय बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू पी ब्रह्मभट्ट करेंगे, मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण रेड्डी राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय महासचिव नागेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सचिव राजेश्वर तिवारी,कोषाध्यक्ष मनीष कपाडिय़ा एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।
