भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व – ओंकार साहू
धमतरी विधायक ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं, की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, अटूट विश्वास और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू ने समस्त धमतरी विधानसभा एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने इस पावन पर्व पर क्षेत्र के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। विधायक ओंकार साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन केवल एक रेशमी धागा बांधने का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में विश्वास, अपनत्व और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का एक बेहद मजबूत संकल्प है। यह त्यौहार हमारी भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की उस समृद्ध परंपरा को दर्शाता है, जहाँ सुरक्षा, सम्मान और समर्पण का भाव सर्वोपरि रहता है।
सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक पहचान का पर्व
विधायक साहू ने कहा कि रक्षाबंधन हमारी सामाजिक और पारिवारिक संस्कृति की बेहद खूबसूरत पहचान है। यह पावन पर्व हमें आपसी मतभेदों को भूलकर प्रेम, सम्मान और भाईचारे के साथ जीवन पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्यौहार समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं और आपसी संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि रक्षाबंधन का पर्व पारिवारिक दायरों से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम करता है। आज के दौर में जब सामाजिक समरसता की अत्यंत आवश्यकता है, यह त्यौहार हमें एक-दूसरे का संबल बनने का संदेश देता है।

