Uncategorized

कैदी भाईयों के कलाईयो पर सजेगी राखी, जिला जेल में रक्षाबंधन पर बहनो को राखी बांधने मिलेगा प्रवेश

जिला जेल में बिखरेगी रक्षाबंधन की खुशियां : पर्व पर विशेष मीनू के तहत कैदियों को मिलेगी पुड़ी सब्जी, हलवा

जिला जेल प्रशासन द्वारा की गई है व्यापक तैयारियां, सुबह 8 बजे से शुरु होगा रजिस्टे्रशन

धमतरी। रक्षाबंधन पर्व पर जेल में बंद विचारधीन बंदियों व सजा प्राप्त कैदियों की कलाईयां सूनी नहीं रहेगी। जेल विभाग द्वारा इस वर्ष भी कैदियों को राखी बांधने की व्यवस्था की गई है। जिला जेल के जेलर एनके डहरिया ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन सुबह 8 बजे से जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहनो को जेल में प्रवेश देकर कैदी भाईयों को राखी बंधवाया जाएगा। इस दौरान बहने द्वारा लाई गई अधिकतम सौ ग्राम मिठाई को कैदियों को जेल के भीतर ले जाने की अनुमति दी जाएगी। जेल में वर्तमान में 27 अगस्त की स्थिति में 308 बंदी व कैदी है।
बता दे कि विशेष मौको पर जेल में कैदियों को दिए जाने वाले रुटीन मीनू में बदलाव कर विशेष पकवान खिलाए जाते है। इसी तहत रक्षाबंधन पर जिला जेल में पुड़ी सब्जी, हलवा परोसा जाएगा।
नियमो का पालन कराते हुए बहनों को दी जाएगी राखी बांधने की सुविधा – जेल अधीक्षक महेश देवदास
जिला जेल धमतरी अधीक्षक महेश देवदास ने चर्चा के दौरान बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान जेल में बंदी व कैदियों को बहनों द्वारा राखी बांधने की सुविधा दी गई है। इसके लिए कल सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रजिस्टे्रशन के समय रहेगा। जेल प्रशासन द्वारा कुछ नियम बनाए गए है जिनका पालन अनिवार्य रुप से कराया जायेगा। एक बंदी या कैदी को अधिकतम 3 बहने ही राखी बांध सकेंगी। अधिकतम 100 ग्राम मिठाई लाया जा सकेगा। मोबाईल, पर्स व अन्य समाग्री सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल परिसर के बाहर जमा कराया जायेगा। बहनों के लिए जेल में आरती की थाली, कुमकुम, दीया, आदि की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेगें।
28 को रक्षाबंधन, राखी बाजार में छाई रौनक, बहने भाईयों के लिए खरीद रही रक्षासूत्र

बता दे कि इस बार कल 28 अगस्त को उल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां बहनों द्वारा की जा रही। पिछले दो तीन दिनों से राखी बाजार में रौनक बढ़ी है। बहने दूर रहने वाले भाईयों तक समय से रक्षासूत्र पहुंचाने अभी से राखी खरीदकर भाईयों को भेज चुकी है। ताकि उन्हें स्नेह और विश्वास उन तक पहुंच सके। शहर में विशेषकर गोलबाजार के आसपास राखियों का बाजार सजा है। इसके अतिरिक्त रामबाग ईतवारी बाजार, नया बस स्टैण्ड, रत्नाबांधा, रुद्री रोड सहित कई अन्य स्थानों फैंसी व जनरल स्टोर्स में राखियों की बिक्री हो रही है। बाजार में 5 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उलपब्ध है। इनमें सबसे ज्यादा फैंसी व स्टोन राखियों की डिमांड है। वहीं छोटे बच्चों के लिए अलग कार्टून राखियां भी बाजार में उपलब्ध है। जिसकी भी डिमांड बनी हुई है। रक्षाबंधन पर्व पर बहन भाईयों को राखी बांधकर जीवनभर सुरक्षा व स्नेह का वचन लेती है। इस पर्व का हिन्दु धर्म में विशेष महत्व है पर्व को लेकर बहन भाईयों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही है।
शुभ योग पर भाईयों की कलाई पर सजेगी राखी, नहीं होगा भद्रा का साया
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह लगभग 9:08 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह करीब 9:48 बजे तक रहेगी। भद्रा 27 अगस्त की रात में ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए 28 अगस्त को सूर्योदय से ही राखी बांधने का शुभ समय उपलब्ध रहेगा। रक्षाबंधन पर सुबह और शाम दोनों समय शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। लाभ मूहुर्त सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक, अमृत मूहुर्त सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक, शुभ मूहुर्त दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक रहेगा। इसके अलावा सूर्योदय से पूर्णिमा तिथि समाप्त होने तक का समय भी राखी बांधने के लिए शुभ माना गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!