Uncategorized

निगम सामान्य सभा बैठक:जनहित, विकास और भ्रष्टाचार क़े मुद्दे पर गरमाया सदन, महापौर रामू रोहरा पेश किया 59.71 लाख लाभ का बजट

 

विभिन्न एजेंडो पर हुई चर्चा, ध्वनिमत से हुए पास,विकास और मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी पर रहा केंद्रित रहा बजट

सत्ता पक्ष और विपक्ष क़े बींच हुई तीखी नोकझोंक, हँगामेदार रही बैठक,कई तरीको से विपक्ष ने जताया विरोध

नगर निगम धमतरी महापौर रामू रोहरा ने अपने कार्यकाल का दूसरा आम बजट आज पेश किया गया.इस बजट बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कम और हंगामा ज्यादा हुआ.बता दे कि निर्धारित समय 11 बजे से पहले ही महापौर रामू रोहरा सत्ता पक्ष और विपक्ष क़े पार्षद पहुँचे. जैसे पार्षद सदन मे पहुंचे महापौर द्वारा भाजपा क़े कमल फूल वाले गमछे का विरोध करने लगे. कांग्रेसियो का कहना था कि यह कोई भाजपा पार्टी की बैठक नहीं है बल्कि निगम का सवैधानिक बैठक है यंहा राजनीति किया जा रहा है इस बात पर पक्ष विपक्ष क़े नेता आपस मे बहस करने लगे. काफी देर तक विवाद जैसे स्थिति रही फिर माहौल शांत हुआ. इसके बाद राष्ट्र गान हुआ फिर फिर राजकीय गीत हुआ. जिसके समाप्ति क़े बाद तुरंत सभापति कौशिल्या देवांगन ने प्रश्नोत्तरी प्रारम्भ कराया. पूर्व मे हुए लॉटरी क़े अनुसार पहला प्रश्न कांग्रेसी पार्षद रामेश्वरी कोसरे ने पूछा कि एक मार्च 2025 से 1 मार्च 2026 तक निगम द्वारा कितने प्लेसमेंट कर्मचारियो की भर्ती की गई और कितने कर्मचारियों को काम से निकाला और वर्तमान मे कुल कितने कर्मचारी कार्यरत है. जिसपर एम आई सी सदस्य हिमानी साहू ने बताया कि इस दौरान 27 प्लेसमेंट कर्मचारियों को काम को वार्डोवासियो की शिकायत क़े आधार पर निकाला है. वर्तमान मे कुल 254 कर्मचारी विभिन्न विभागो मे कार्यरत है जिसकी जानकारी अलग से प्रेषित की गई है. दूसरा प्रश्न भजपाई पार्षद हेमंत बंजारे ने किया जिस पर जल विभाग एमआईसी सदस्य ने जानकारी दी कि शहर मे जल सुविधाएं कितनी है और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जल्द पूरा होगा. 6 पानी टेंकर है 2 ट्रैक्टर मुंडी है आवश्यकटा पड़ने पर अन्य विभाग से समन्वय बना कर सहयोग लिया जाता है. इसलिए बाद पार्षद संतोष सोनकर ने मुक्तिधाम स्वीकृति की जानकारी मांगी फिर पार्षद प्रकाश सिन्हा मे प्रश्न पूछा. फिर समय प्रश्नोत्तरी का समय समाप्त हो गया. इसके बाद सदन मे विभिन्न प्रस्तावो को सदन मे बहुमत,ध्वनिमत से पास किया गया.फिर सत्र 2026-2027 का निगम आम बजट पेश किया गया.
महापौर ने 62013.23 लाख कुल प्राप्तिया और 61953.52 लाख कुल व्यय बताया है इस प्रकार 59.71 लाख लाभ का बजट पेश किया.विपक्ष क़े विरोध और हंगामा क़े बींच बजट प्रस्तुत किया गया.

*इन कार्यों का किया गया है प्रावधान*
निगम बजट मे कई कार्यों का प्रस्ताव किया गया है. इनमे जल आवर्धन योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट में रुद्री बैराज से पानी लाने इटंकवेल निर्माण व फिल्टर प्लांट तक पाईप लाईन बिछाने कार्य हेतु 15.00 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। फेज 9 MLD क्षमता का फिल्टर प्लांट के लिये 04.50 करोड़ रु. का प्रावधान,अर्जुनी धमतरी में हाईटेक बस स्टैण्ड सर्वसुविधा युक्त निर्माण कार्य हेतु 18.00 करोड़ रु.,शहर के आस पास गांव वालो के लिये हाईटेक बस स्टैण्ड पहुंचने हेतु केनाल रोड मुजगाहन के पास से हाईटेक बस स्टैण्ड तक रोड निर्माण कार्य के लिये 14 करोड़ 58 लाख रु. 39 हजार,नालंदा परिसर निर्माण कार्य (सर्वसुविधा युक्त) 500 सीटर के लिये 11 करोड़ 50 लाख,निर्माणाधीन आडिटोरियम सह व्यवसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 06 करोड़ 94 लाख,बाबु पडरी राव कृद्धत इन्डोर स्टेडियम मैदान में सिन्थेटिक रनिंग ट्रैक निर्माण, मल्टीपरपस स्पोर्टस काम्पलेक्स निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किया जाकर सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान निर्माण कार्य के लिये स्वीकृत राशि सहित 22 करोड़ 70 लाख रु. का प्रावधान किया गया है। प्रथम चरण में राशि 469.88 लाख रु. स्वीकृति अन्तर्गत मल्टी परपस स्र्पोटस काम्पलेक्स निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर इसी सत्र में कार्य प्रारंभकर लिया जायेगा। नगरोत्थान योजना फेस-2 अन्तर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिये 24 करोड रु. का प्रावधान किया गया है।एन.एच. 30 से हरफतराई रोड तक (नहर के किनारे बी.टी रोड निर्माण कार्य) 02 करोड़ 77 लाख रूपयेंका प्रावधान किया गया है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है, इसी सत्र में कार्य प्रारंभ करा लिया जावेगा। . निगम क्षेत्र अन्तर्गत 13 विभिन्न स्थलों में स्टार्म वाटर ड्रेनेज निर्माण हेतु 05 करोड़ 95 लाख रूपयें काप्रावधान किया गया है।. निगम क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न स्थलों में सी.सी.टी.वी. कैमरा के स्थापना कार्य हेतु 02 करोड़ 35 लाख रूपयें का प्रावधान किया गया है। शहर के विभिन्न 06 मार्गों के लिये बी.टी रोड निर्माण कार्य हेतु 03 करोड़ 93 लाख रूपयें का प्रावधान किया गया है।धमतरी रुद्री रोड से जनपद कार्यालय तक रोड चौड़ीकरण कार्य हेतु 03 करोड़ रूपयें का प्रावधान किया गया है।रानी दुर्गावती चौक से ब्रम्ह चौक से बिलाईमाता मंदीर होते हुये नहर नाका डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक तक आर.आर.सी. डिवाइडर सहित गौरव पथ रोड निर्माण कार्य हेतु 08 करोड़ 34 लाख का प्रस्ताव शासन को प्रेषित की गई है।ट्रेचिंग ग्राउण्ड (पूर्व) परिसर में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य हेतु 03 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। राज्य आपदा न्युनीकरण निधि से 12 विभिन्न स्थलों में आर.सी.सी. नाला, पुलिया एवं रैनवाटर हार्वेस्टिंग निर्माण कार्य के लिये 03 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। जिसकी 290.23 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो गईहै, इसी सत्र में कार्य प्रारंभ करा लिया जावेगा। महापौर निधि / पार्षद निधि अनुदान प्राप्त से विभिन्न विकास कार्य हेतु 06 करोड 40 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।विभिन्न तालाबो का विकास एवं सौंदर्याकरण कार्य हेतु 15 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत विभिन्न तालाबो के विकास एवं सौंदर्याकरण कार्य कराया जायेंगा।कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।विभिन्न मुक्तिधामो का विकास सौद्रयीकरण कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।राज्य प्रवर्तित योजनान्तर्गत नये एवं पुराने उद्यानो का विकास एवं सौद्रयीकरण कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न खेल मैदानों का विकास कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना ए.एच.पी. एवं ई.डब्लयू. एस. (बी.एल.सी) आवास गृह निर्माण के लिये 64 करोड. 75 लाख रुपये प्रावधान किया गया है। ए.एच.पी. आवास के अधूरे कार्य को शीद्य पूर्ण कराया जावेगा।सिटी मॉल का निर्माण कार्य हेतु 31 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।ट्रांसर्पोट नगर निर्माण कार्य हेतु 29.00 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।औधौगिक क्षेत्र का विकास कार्य हेतु 15.00 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।बरसाती एवं गंदे पानी की समुचित निकासी हेतु विभिन्न स्थलो में एकीकृत ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य के लिए15 करोड रू. व्यय का शासन अनुदान से प्रावधानित किया गया है।महिमासार वार्ड स्थित पूर्व ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आक्सीजोन निर्माण कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। हेतु 04 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।सामुदायिक भवन एवं सर्वजन मांगलिक परिसर भवन योजना नाचन क्षेत्र का विकास कार्य हेतु 05 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। पेयजल व्यवस्था विभिन्न सामग्री एवं पाईप लाईन विस्तार आदि कार्य हेतु 08 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्ड स्थलों में विधुतीकरण कार्य के लिये 05 करोड़ 10 लाख रु. का प्रावधान किया गया है। नये रैन बसेरा निर्माण एवं पुराने रैन बसेरा संधारण कार्य हेतु 02 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। निगम क्षेत्र अन्तर्गत जोन कार्यालय भवन निर्माण / नये कार्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।सिटी बस सेवा संचालित करने हेतु 05 करोड 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।विभिन्न योजनाओं के कार्यों के लंबित देयकों का भुगतान हेतु 08 करोड 50 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।सूखे एवं गीले कचरे के प्रबंधन हेतु संयंत्रो की स्थापना तथा स्थापित संयंत्रों के उन्नयन / विकास कार्य हेतु 04 करोड़ 79 लाख 68 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है। जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रांरभ करा दी जावेगी।निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्ड स्थलों में सी.सी. रोड, आर.सी.सी. नाली, चौक चौराहो का विकास /सौद्रयीकरण एवं स्लेब निर्माण कार्य हेतु 30 करोड रूपयें का प्रावधान किया गया है।

*कई प्रस्ताव हुए पास*

एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार दैनिक साप्ताहिक इतवारी बाजार का नामकरण माँ शाकम्भरी हाट बाजार के नाम से किये जाने की स्वीकृति,एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार शहर के विभिन्न मार्गो, चौक तथा नालंदा परिसर का धमतरी शहर के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध महापुरुषों के नाम से नामकरण कर सांकेतिक बोर्ड स्थापित करने की स्वीकृति बाबत,एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार राज्य प्रवर्तित सरोहर धरोहर योजना एवं पुष्प वॉटिका योजनांतर्गत विभिन्न तालाबो के विकास सौंदयीकरण कार्य तथा उद्यानों के विकास कार्य की शासन से स्वीकृति एवं अनुदान हेतु प्रस्तावित कार्य योजना अनुमोदन बाबत्,एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार शासकीय माध्यमिक शाला दानीटोला विकासखण्ड धमतरी का नामकरण स्व. श्री लखन सिंह साहू स्वतंत्रता सेनानी के नाम से किये जाने की स्वीकृति बाबत,एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार नगर निवेश क्षेत्रों को नगर पालिक निगम धमतरी सीमा में शामिल करने के संबंध में विचार,एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार विद्युत विभाग की परिसंपत्तियों (पोल, ट्रासफार्मर) पर संपत्तिकर अधिरोपण किये जाने की स्वीकृति बाबत,निविदा समिति एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार नगरोत्थान योजना अंतर्गत हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य (प्राक्कलन राशि 1767.91 लाख रू.) हेतु ऑनलाईन निविदा ओम एसोसिएट्स, रायपुर के प्राप्त न्युनतम निविदा दर 0.1230 प्रतिशत कम एस.ओ.आर. एवं तद्नुसार प्रस्तावित कार्य पर व्यय राशि 17,65,73,547.00 रू. के संबंध में सूचनार्थ। ऑडिटोरियम सह व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य,
निविदा समिति/ एम.आई.सी. की अनुशंसा अनुसार अधोसंरचना मद् अंतर्गत एन.एच. 30 से हरफतराई रोड तक नहर के दांयी ओर बी.टी. रोड निर्माण कार्य (प्राक्कलन राशि 256.21 लाख रू) हेतु तृतीय ऑनलाईन निविदा में छ.ग. लोक निर्माण विभाग के सड़क एस.ओ.आर. 01.01.2025 एवं विद्युत एस.ओ.आर. 01.06.2020 से प्रभावशील एवं अद्यतन संशोधित अनुसार मे. मिलिंद कुमार राणा, धमतरी के प्राप्त न्युनतम निविदा दर 8.54 प्रतिशत कम एस.ओ.आर. एवं तद्नुसार कार्य पर होने वाले व्यय राशि 2,34,32,967.00 रु. की स्वीकृति बाबत् विचार। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों/परिवारों के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने के संबंध में निर्देशानुसार निर्दिष्ट तारीख के पूर्व मूल निवास स्थान के संबंध में कोई लोक/निजी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उनके जाति के संबंध में परिषद् द्वारा विचार कर सर्व सम्मति से उद्घोषणा किये जाने के संबंध में विचार प्रस्ताव पास किये गए.

*संख्या बल कम होने क़े बाद भी कांग्रेसी पार्षदों ने निभाई मजबूत विपक्ष की भूमिका*

ज्ञात हो कि धमतरी नगर निगम में 27 भाजपा 8 कांग्रेस पांच निर्दलीय पार्षद हैं.संख्या बल कम. होने क़े बाद भी कांग्रेसी पार्षदों ने मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई. सदन शुरू होने क़े पहले से आखिर तक जोरदार विरोध करते रहे.जनहित और विकास सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर काफी मुखर रहे. विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन पार्षद योगेश लाल सुमन मेश्राम ने जमकर विरोध किया.

*शहर विकास के प्रयासों का बजट मे किया गया उल्लेख*
बजट कॉपी मे शहर विकास क़े कार्यों का उल्लेख किया गया है जिसमे शहर की प्रमुख मांग हाईटेक बस स्टैण्ड का निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है, शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रांरभ करायेंगे। सिहावा चौक से कोलियारी नहर नाका पुल तक लागत 59.06 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।रत्नाबांधा रोड से कालेज मोड़ (मुजगाहन चौक) तक बी.टी रोड निर्माण कार्य हेतु 42.41 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
धमतरी के टैफिक दबाव कम करने के लिए एन.एच. 30 से ग्राम हरफतराई रोड तक (नहर के किनारे) बी.टी. रोड निर्माण कार्य लागत 02 करोड़ 76 लाख 60 हजार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।ऑडिटोरियम सह-व्यावसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 06 करोड़ 93 लाख 98 हजार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।इंडोर स्टेडियम में मल्टी परपस स्पोर्ट्स काम्पलेक्स निर्माण कार्य हेतु 04 करोड़ 69 लाख 88 हजार की
स्वीकृति प्राप्त हो गई है। कांटा तालाब में चौपाटी निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 96 लाख 27 हजार की स्वीकृति प्राप्त हो गई है।मकई चौक से रामबाग चौक तक बी. टी. रोड निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 14 लाख 93 हजार का प्रस्ताव शासन को प्रेषित की गई है।डा.एन.पी. गुप्ता घर से कचहरी आफिस से शिवचौक होते हुये म्युनिसिपल स्कूल तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य हेतु 94 लाख 48 हजार का प्रस्ताव शासन को प्रेषित की गई है की जानकारी दी गई गई.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!