Uncategorized

मोदी के विकास मॉडल पर जनता के विश्वास की मुहर – शशि पवार

अब तक की सबसे शानदार विजय है यह - कविंद्र जैन

बिहार चुनाव परिणाम असत्य पर सत्य की विजय – राकेश साहू
जातिवाद और तुष्टिकरण को जनता ने नकार दिया -चेतन हिन्दूजा
भाजपा ने घड़ी चौक में मनाया बिहार की प्रचंड विजय का जश्न

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी को बिहार विधानसभा चुनावों में मिली शानदार विजय से देश भर में उत्साह का वातावरण है। नगर के हृदय स्थल घड़ी चौक में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों ने आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांट कर जीत की बधाई के नारे लगाते हुए खुशियां मनाई। पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि बिहार की यह शानदार जीत नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल के प्रति जनता का विश्वास है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के गठजोड़ से बिहार में व्याप्त सुशासन की जीत है। पूर्व जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने बिहार की जीत का श्रेय पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों के दिशा निर्देशों पर कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा की और अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि कांग्रेस और राजद ने बिहार की जनता को वोट चोरी और जातपात में उलझाने का भरपूर प्रयास किया जबकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के बलबूते जनता से आशीर्वाद मांगा। यह परिणाम असत्य पर सत्य की विजय है। जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा विकसित भारत का संकल्प लेकर प्रामाणिकता से साथ काम कर रही है। सभी विपक्षी दल परिवारवादी दल हैं जिनका उद्देश्य जातिवाद और तुष्टिकरण का जहर फैलाकर सत्ता हासिल करना है जिसे जनता ने नकार दिया है। जीत के इस जश्न में बड़ी संख्या में भाजपाई एकत्र हुए इनमें प्रमुख रूप से विजय साहू, डीपेंद्र साहू, उमेश साहू, पवन गजपाल, सरला जैन, बीथिका विश्वास, विनोद पांडे, रोहिताश मिश्रा, भरत सोनी, रत्नेश जैन, विनोद राव रणसिंह, अमित अग्रवाल, बशीर अहमद, बसंत गजेंद्र, दौलत वाधवानी, देवेश अग्रवाल, नम्रता पवार, सुशीला तिवारी, नीरज नाहर, दिलीप पटेल, कोमल सार्वा, रिक्की गंगवानी, मुकेश यादव, ललित मानेक, उमेश शाह, विशाल रामरख्यानी, पवन मोटवानी, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!