अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा शासन की योजनाओं का लाभ- इंदर चोपड़ा
पूर्व विधायक चोपड़ा ने किया ग्रामीणों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीणों से संवाद

धमतरी। भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत रावां मंडल अंतर्गत ग्राम देमार, पीपरछेड़ी एवं तरसीवां में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री चोपड़ा ने रतन लाल यादव सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर, आत्माराम साहू साइकिल रेस में छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने वाले खिलाड़ी, खोरबाहराराम साहू सेवानिवृत्त लोक निर्माण विभाग, ललित सिन्हा, भागवत साहू, नीलकंठ अग्रवाल कला क्षेत्र, चिरौंजी लाल देशमुख, सहदेव ध्रुव, पंचराम यादव, सुरेन्द्र चंद्राकर, अर्जुन पुरी गोस्वामी सेवानिवृत्त शिक्षक, पहलवान साहू व्यवसायी, गुहन दास नवरंग सफल किसान एवं बहुरदास नवरंग सेवानिवृत्त बीएसपी को सम्मानित किया। पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। इन वर्षों में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने बसंत मीनपाल, विमलेश मीनपाल सरपंच, आसनी साहू सरपंच, शीतकुमार साहू पूर्व सरपंच, संजय साहू, नोमेश साहू, बालमुकुंद यादव, जोगेंद्र सेन एवं भूपेंद्र साहू से भेंट कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमन राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, पूर्व पार्षद प्रवीण साहू, मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, चोखा देशमुख, लक्ष्मी साहू, गौकरण साहू, धनेश्वरी साहू, दामनी देशमुख, तनुजा महर, केशव साहू, हजारी साहू, सरोज यादव, गीता राम तथा उमेश साहू आदि उपस्थित रहे।