Uncategorized

धमतरी पुलिस,थाना सिहावा द्वारा अवैध रुप से शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही

आरोपी से कुल 21पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1890/-रुपये,बिक्री रकम 200/- रुपये,जुमला 2,090/-रूपये जप्त कर,धारा 34 (A) आब०एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

*संक्षिप्त विवरण*-: धमतरी पुलिस थाना सिहावा को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम सांकरा में नंदी चौक,चिकन सेंटर पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी कमल नारायण मत्स्यपाल पिताजनक लाल मत्स्यपाल उम्र 37 वर्ष साकीन कोड़मुड़पारा सांकरा के कब्जे से थैले के अंदर 21 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,890/- रूपये एवं बिक्री रकम 200/- रूपये जुमला कीमती 2,090/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिहावा में अप० क्र० 119/24 धारा 34 (A) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
*आरोपी का नाम*-: कमल नारायण मत्स्यपाल पिताजनक लाल मत्स्यपाल उम्र 37 वर्ष साकीन कोड़मुड़पारा सांकरा,थाना सिहावा,जिला-धमतरी (छ०ग०)

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा उनि. उमाकांततिवारी, सउनि.सोहन चंद आर्य,प्रआर.रामकुमार कमलवंशी,आर.युवराज साहू, गोपाल करहाड़े का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!