साय सरकार के राज में विद्युत दरों में सांय सांय वृद्धि से जनता है त्रस्त
लेखराम साहू, विपिन साहू, विजय देवांगन, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, नीशु चन्द्राकर ने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी

धमतरी। कुरुद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेख राम साहू, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली की दरों में इस साल 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि को जनता के साथ अन्याय करार दिया है कृषि पंप के लिए विद्युत की दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है गैर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी प्रति यूनिट 20 से 40 पैसे हर माह ज्यादा देने होंगे बिजली की नई दरें 1 जुलाई से लागू होगी पिछले साल भी 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई इस साल भी बिजली की दरों में वृद्धि आम जनता की जेब पर सीधे डकैती डालने जैसा है. नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली वाला राज्य है अपने ही राज्य में आम जनता महंगी बिजली खरीदने को मजबूर है यह समझ नहीं आता है कि एक तरफ 600 करोड़ रूपया बिजली बिल बड़े बकाया दरों से वसूल नहीं पा रही है और दूसरी ओर लगातार बोझ डाल रही है।
लेखराम साहू, विपिन साहू, विजय देवांगन, शरद लोहाना, मोहन लालवानी, नीशु चन्द्राकर ने कहा कि पहले ही प्रदेश की जनता बिजली बिल और बिजली कटौती से परेशान है जब से भाजपा की सरकार आई है तब से प्रत्येक घरों का बिजली बिल दोगुना से तीन गुना ज्यादा आ रहा है सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना भी बंद कर दी सरकार की कंपनियों का खर्च कम करने की बजाय आम उपभोक्ताओं पर भार डाल रही है डबल इंजन की सरकार और मोदी की गारंटी पूरी तरह से फैल नजर आ रही है जितने भी सरकारी संस्था है सभी जगह मारामारी है विकास के सभी कार्य धप हो गए हैं बारी-बारी से सभी को परेशान किया जा रहा है किसान खाद से परेशान माता बहने महतारी योजना से परेशान पेंशनधारी पेंशन से परेशान मोदी के गारंटी के तहत योजना बहुत बनाए गए लेकिन सफल योजना एक भी ना रहा. नेताओं ने कहा कि यदि बिजली की बढ़़ी बिल सरकार वापस नहीं लगी तो आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी महंगी बिजली के विरोध में बड़ा आंदोलन करेगी।


