Uncategorized

आवागमन हेतु खतरनाक हो रहे पुल के गड्ढे पर हो क्रांकटीकरण-दयाराम साहू

दुर्घटना को आमंत्रित कर रही अछोटा पुल के मरम्मत के लिए कराया गया ध्यानाकर्षण

धमतरी- नगरी को धमतरी से जोड़ने वाला मार्ग पर महानदी में निर्मितअछोटा पुल की हालत इतनी खराब हो गई है कि अब सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जो दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता दयाराम साहू द्वारा विभागीय मंत्री अरुण साव एवं लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी तथा जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा है कि पुल की हालत इतनी खतरनाक हो गई है कि कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है जिसके लिए संबंधित विभाग अति शीघ्र कदम उठाते हुए बड़े बड़े गड्ढे को क्रांकटीकरण के माध्यम से भरा जाए नहीं तो वर्तमान में गिर रहे मूसलाधार बारिश से पुल का वहां हिस्सा झील हो जाएगा और कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है. श्री साहू ने आगे कहा है कि पुल की अवधि भी समाप्त हो चुकी है इसलिए भविष्य में नए पुल के निर्माण की भी आवश्यकता है जिसके लिए भी संबंधित लोक निर्माण विभाग को प्रकलन तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!