Uncategorized

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 आरोपी गिरफ्तार, वाहन सहित हजारों रुपये की जप्ती

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, भखारा, मगरलोड एवं कुरूद पुलिस की अलग-अलग कार्यवाही में

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, गांजा, मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टा जैसे अवैध कारोबारों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना भखारा, मगरलोड एवं कुरूद पुलिस द्वारा अलग-अलग 4 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
मुखबिर सूचना पर थाना भखारा पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी क्को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी दिनेश साहू एवं वेद प्रकाश सेन के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन मदिरा (5.400 बल्क लीटर) कीमती 2,400 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 50,000 रुपये कुल जुमला कीमती 52,400 रुपये जप्त किया गया।आरोपी दिनेश साहू पिता खोरबाहरा राम साहू,वेद प्रकाश सेन पिता खिलेश्वर सेन दोनों निवासी ग्राम बगदेही, थाना कुरूद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
भखारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हंचलपुर क्षेत्र में एक महिला अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु घूम रही है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हेमेश्वरी बंजारे को गिरफ्तार किया।आरोपिया के कब्जे से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद 10 लीटर कीमती 1000 रूपये को जप्त की गई तथा अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।मगरलोड पुलिस को ग्राम परसाबुड़ा कमारपारा पुलिया के पास अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी बलराम कमार को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से लगभग 9 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 1,800 रुपये बरामद कर जप्त की गई। कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक में अवैध शराब परिवहन कर बिक्री हेतु ले जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी नोहर सिंह साहू को पकड़ा गया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 पौवा शोले देशी मसाला शराब (7.200 बल्क लीटर) कीमती 4,000 रुपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!