Uncategorized

भाजपा नेता विकास शर्मा और लोकेश डागा ने सार्थक किया वसुधैव कुटुम्बकम को

जरूरतमंद बालक की आँख का हैदराबाद के अस्पताल मे कराया इलाज


धमतरी। कहते है भगवान को जब सहायता करनी होती है तो वो किसी इंसान को ही निमित्त बना कर मदद अपने भक्त तक पहुचाते है, धमतरी के दो युवा भाजपा नेताओं ने एक बीमार की मदद कर ईश्वर पर आस्था को फिर से प्रासंगिक किया है। संबलपुर बोडऱा गांव के बालक हर्षित साहू की एक आंख चुना लग जाने के कारण बीमार हो गई, जांच करवाने पर पता चला कि इस बीमारी का इलाज हैदराबाद के अस्पताल में संभव है, लेकिन हर्षित के पालकों के लिए वहाँ का खर्च उठा पाना नामुमकिन था, ऐसे में हर्षित के माता पिता धर्मप्रेमी समाज सेवी भाजपा प्रदेश सदस्य पंडित राजेश शर्मा के कार्यालय पहुंचे वहाँ उनकी मुलाक़ात भाजपा नेता विकास शर्मा और लोकेश डागा से हुई,दोनों ने मिल कर हर्षित के हैदराबाद आने जाने रुकने और इलाज के लिए खर्च खुद वहन किया है, यही तो वसुधैव कुटुम्बकम को असल मे जीने की प्रेरणा देता है, हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए कि हर्षित जल्द स्वस्थ हो जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!