Uncategorized

जिला जेल धमतरी के बंदी करेंगे मशरूम का उत्पादन,दिया जा रहा प्रशिक्षण

महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छ.ग. रायपुर के पहल पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर धमतरी के मार्गदर्शन में जिला जेल धमतरी में परिरूद्ध बंदियों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् श्री नव सृजन वेलफेयर फाउण्डेशन रायपुर के द्वारा मशरूम उत्पादक (मशरूम ग्रोवर) जिसमें जेल के 30 बंदियों एवं 25 बंदियों का कमशः प्रथम एवं द्वितीय बैच बनाकर 29 मार्च से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में निरूद्ध बंदियों में कौशल विकास प्रदाय कर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि जेल से रिहा होने के बाद बंदी अपना स्वरोजगार कर सके एवं बंदियों का जेल से रिहाई पश्चात पुनर्वास हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!