Uncategorized

महापौर के निर्देश पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया हुई तेज, नागरिकों को मिली राहत

धमतरी-नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा में प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया अब और अधिक तेज और सुगम हो गई है। महापौर रामू रोहरा के प्रभावी नेतृत्व और शासन के निर्देशों के अनुपालन में, नागरिकों को अब मात्र एक सप्ताह के भीतर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं।पूर्व में प्रमाण पत्र जारी करने में जहां हफ्तों का समय लगता था, वहीं अब प्रशासन की तत्परता और डिजिटल प्रक्रियाओं के बेहतर समन्वय से यह कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो रहा है। महापौर के कुशल प्रबंधन और सुधारवादी दृष्टिकोण के चलते जन्म-मृत्यु शाखा में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाया गया है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुलभ बन गई है।निगम कार्यालय पहुंचे हितग्राहियों ने इस बदलाव की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, और प्रमाण पत्र समय पर मिल रहे हैं। महापौर जी के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन आम जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!