Uncategorized

नगर पंचायत भखारा-भठेली में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ

राज्य शासन द्वारा नियुक्त तीनों एल्डरमैन ने संभाला दायित्व, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

भखारा – नगर पंचायत भखारा-भठेली में राज्य शासन द्वारा मनोनीत तीनों एल्डरमैन दीनू निर्मलकर संतौष साहू किशोर गौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में एसडीएम नभ सिंह कोसले द्वारा सभी नवनियुक्त एल्डरमैन को विधिवत शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित पार्षदगण झम्मन साहू, परदेसी कंवर, अंजू दीनानाथ साहू, भूपेश्वरी चंदेल, छबिलाल निर्मलकर, भूपेंद्र यादव, डूमेंद्र गंगबेल, अविनाश गौर बिट्टू, भानु प्रताप गायकवाड़, मेघनाथ साहू उपस्थित रहे।साथ ही जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेशराम साहू, कामता प्रसाद साहू, रामगोपाल देवांगन, रामकृष्ण नेताम, राजू सेन, अभिषेक शिंदे, नवदीप गौर, डी.सी. साहू, झम्मन रामायणी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा नगरवासियों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

*विधायक प्रतिनिधि ने किया आभार प्रदर्शन*

कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!