Uncategorized

अहिंसा साइकल यात्रा में शामिल हुए 75 वर्षीय शांतिलाल राखेचा


धमतरी। भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 में अहिंसा साइकल यात्रा पर राखेचा परिवार ने अपना अलग स्थान बनाया बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए शांतिलाल राखेचा ने भी साथ साथ यात्रा किए वैसे तो समाजसेवी मितेश व नरेश राखेचा के पिता शांतिलाल राखेचा 75 वर्ष की उम्र में पहुंच गए हैं मगर हमेशा साइकल से चलने के कारण स्वस्थ है और यही कारण है जो आज इनकी पोती छवि और पोता सोहम भी साइकल चलाने में स्वस्थ जीवन का आनंद उठा रहे है और भगवान महावीर स्वामी के संदेश जियो और जीने दो को घर घर पहुंचा रहे हैं। लगभग 150 बच्चों ने इस अहिंसा साइकल यात्रा में भाग लिया और अहिंसा के लिए जागरूकता लाने प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!