Uncategorized

खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं-रामू रोहरा

शालेय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

धमतरी-सोरिद भाट स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शालेय बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा, जिससे विद्यालय परिसर पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने की।
मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं कला के क्षेत्र में भी निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम होते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!