Uncategorized

सवा लाख गायत्री महामंत्र अनुष्ठान की पूर्णाहुति,गायत्री परिवार महिला मण्डल का आयोजन

माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में शांतिकुंज द्वारा चलाए जा रहे साधना अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार महिला मण्डल द्वारा सोरिद इकाई के काली मंदिर क्षेत्र में श्रीमती अलका तारम परिवार के निवास में पांच दिनों तक लगभग 20 से अधिक साधक भाई बहिनों द्वारा सवा लाख गायत्री महामंत्र का जाप किया गया।जिसकी 8 अगस्त को एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से पूर्णाहुति कर अपने परिवार के सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए आहुति प्रदान कर प्रार्थना किया गया। इसी क्रम में अलका तारम के सुपुत्र शशांक ता‌रम को जन्म दिन की सभी ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। इसी क्रम में गायत्री परिवार के बठेना इकाई में श्रीमती बिमला साहू के निवास में 24 हजार गायत्री मंत्र की साधना एवं दीप यज्ञ संपन्न किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि अध्यात्म का मूल आधार साधना है। साधना से मन अनुशासित एवं नियंत्रित होकर सही दिशा में चल कर साधक के जीवन में विकास एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।साधना में महत्वपूर्ण भागीदारी आर के तारम, श्रीमती अलका तारम, गीतिका तारम, शशांक ता‌रम, श्रीमती पद्मिनी साहू, नमिता देवांगन, गीता साहू, रीता बाण्डे, सावित्री पटेल, शकुन कश्यप, सुशीला छाटा, लक्ष्मी साहू,मंजू जैन, यशोदा सार्वा, चमेली साहू, संगीता साहू, हेमलता सिन्हा, चन्द्र प्रभा साहू, रुक्मणि साहू, चन्द्र हास बाण्डे,डा रामचंद्र मेश्राम सहित अन्य साधक गणों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!