Uncategorized
सखी सहेली ग्रुप एवं सोशल क्लब द्वारा आयोजित सावन मिलन समारोह का सफल आयोजन श्रीमती सीमा अग्रवाल एवं श्रीमती स्नेहा अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में अत्यंत सुंदर एवं यादगार रहा।

महिलाओं द्वारा इतने सुव्यवस्थित, सृजनात्मक एवं आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन वास्तव में अत्यंत सराहनीय है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अपनापन, सौहार्द और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। ऐसे उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजक मंडल एवं सभी सहयोगी बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि प्रत्येक महिला को उनकी पर्सनालिटी और विशेषताओं के अनुरूप एक अनूठा टाइटल दिया गया, जिससे हर सदस्य ने स्वयं को सम्मानित और विशेष महसूस किया।

