Uncategorized

पर्यटकों की सुरक्षा हेतु गंगरेल सहित बोटिंग प्वाइंट्स पर बढ़ाई गई सतर्कता. नगर सैनिक तैनात

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि: गंगरेल सहित बोटिंग प्वाइंट्स पर प्रशासन सतर्क


वीकेंड पर गंगरेल में बढ़ी निगरानी, हर बोटिंग प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धमतरी, दिनांक 02 मई 2026 कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने सप्ताहांत (शनिवार एवं रविवार) के दौरान गंगरेल जलाशय सहित जिले के विभिन्न बोटिंग प्वाइंट्स पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। सभी प्रमुख बोटिंग स्थलों पर नगर सैनिकों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल सहायता एवं राहत कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोटिंग संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक पर्यटक को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा तथा क्षमता से अधिक सवारियों को नाव या क्रूज में बैठाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मोटरबोट, क्रूज एवं अन्य जलयान संचालकों को नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम, गोताखोरों एवं चिकित्सा दल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख बोटिंग प्वाइंट्स पर प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की व्यवस्था के साथ-साथ नियंत्रण कक्ष से सतत निगरानी भी की जा रही है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित और सुखद पर्यटन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!