Uncategorized

पं. बंगाल से चुनाव प्रचार कर लौटी भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ बीथिका विश्वास का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत


धमतरी। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा मंत्री बीथिका विश्वास पं. बंगाल चुनाव में 90 दिन प्रचार करने के पश्चात् नगर लौटने पर घड़ी चौक भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा नेता कविन्द्र जैन, विजय साहू, मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आशा लोधी, रितिका यादव, नंदू लोधी, अमित अग्रवाल, विनोद पांडेय, मुकेश शर्मा और देवेन्द्र सिंह अजमानी आदि उपस्थित थे। बीथिका विश्वास ने कहा कि पं. बंगाल में आतंक का अंत होगा और भरोसे का कमल खिलेगा। पं. बंगाल विकास की नई ऊंचाईयां छुएगा और सरहदी राज्य में सुरक्षा की नई इमारत लिखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!