Uncategorized

यक्षेश्वर महादेव मंदिर की विधि-विधान से हुई स्थापना

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित जनप्रतिनिधियों की रही विशेष उपस्थिति

नगर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण उस समय निर्मित हो गया, जब यक्षेश्वर शिव मंदिर की स्थापना समारोह विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन एवं विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षद छबि लाल निर्मलकर की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य यजमान झम्मन साहू, पूर्व पार्षद, कृष्णा साहू पूर्व पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थापना समारोह को पंडित सूरज मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। सूरज भाई गाने ने भी पूजन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। मंदिर परिसर में भगवान महादेव की मूर्ति के साथ नंदी महाराज की भी विधिवत स्थापना की गई, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान याकेश्वर महादेव से नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।त्रिवेणी निर्मलकर, गिरिजा निषाद,काजल, भगवती निषाद, तारा यादव, खुशबू यादव, गोदावरी यादव, कल्याणी बाई, पुन्या दिवान, चन्द्रकला पटेल एवं मोहल्ला वासी, के सहयोग से स्थापित किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!