Uncategorized

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो कैलाश सोनकर का हर्षोल्लास से मनाया गया जन्मदिन, महापौर ने दी बधाई

धमतरी- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सोनकर का जन्मदिन आज नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने युवा साथियों के साथ आत्मीय वातावरण में मनाया।इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने श्री सोनकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कैलाश सोनकर सदैव संगठन की मजबूती, युवाओं के मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनका समर्पण और संघर्षशील व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्ष व्यक्त किया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ शहर और प्रदेश के विकास में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी दोहराया गया।जन्मदिन के इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा साथी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री सोनकर को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!