Uncategorized

नगरवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है सर्वोच्च प्राथमिकता-ज्योति जैन

पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने भखारा नंप अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

भखारा-नगर में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले ग्रीष्म काल में पहले प्लानिंग कर पेयजल व्यवस्था उच्च दुरुस्त कर ली गई थी जिसके लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, पार्षदों सहित सभी कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रशंसा भी हुई थी। बैठक में फिल्टर प्लांट रामपुर रोड, इंटेक प्लांट सिलघट के सभी प्रभारी सहित कर्मचारी गण के साथ मोटर पंप व्यवस्था सहित समस्त पेयजल तंत्र की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में ज्योति हरख जैन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विष्णु साहू,जल विभाग सभापति हितेंद्र साहू, पार्षद छबिलाल निर्मलकर,इंजीनियर श्रीमती ज्योति साहू, मोटर पंप एवं बिजली व्यवस्था प्रभारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने अधिकारियों से जल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं, मोटर पंप संचालन, पाइपलाइन लीकेज तथा जल दबाव संबंधी समस्याओं की जानकारी ली।अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु पी एच ई एवं पी डब्लू डी के उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध समाधान प्रस्तुत करने को कहा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था एवं अतिरिक्त मोटर पंप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों से भी जल संरक्षण की अपील की तथा पेयजल के मितव्ययिता की भी अपील की।
स्टॉक रजिस्टर को मेंटेन किया जाएगा सभी को आई कार्ड प्रदान किए जाएंगे। मरम्मत कार्य तत्काल शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति हरख, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू,सभापति हितेंद्र साहू राजस्व सभापति छबिलाल निर्मलकर, इलेक्ट्रीशियन एवं पेयजल प्रभारी शोभाराम साहू,भुवनेश्वर साहू, ताराचंद साहू धनुराम साहू सुरेश कुमार साहू,अशोक कुमार साहू, लीलाधर निषाद,मुकेश कुमार बंजारे, लैब टेक्निशियन भूमिका साहू, सेवक राम पटेल,चुम्मन गोस्वामी,पुष्पेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!